जेवर, उत्तर प्रदेश में बनेगा HCL-Foxconn सेमीकंडक्टर प्लांट – केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर, उत्तर प्रदेश में बनेगा HCL-Foxconn सेमीकंडक्टर प्लांट – केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली | टेक अपडेट – भारत के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने HCL-Foxconn सेमीकंडक्टर प्लांट को उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह न केवल यूपी का पहला, बल्कि देश का छठा सेमीकंडक्टर प्लांट होगा।

यह संयंत्र भारत के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे अभियानों को नई गति देगा।

प्रमुख तथ्य:

स्थान: जेवर, उत्तर प्रदेश

निवेश: ₹3,700 करोड़ रुपये

उत्पादन क्षमता: 20,000 सेमीकंडक्टर वेफर्स प्रति माह

रोजगार: 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियों की संभावना


इस हाई-टेक परियोजना से राज्य में तकनीकी इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही, जेवर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण प्लांट को लॉजिस्टिक सपोर्ट में भी फायदा मिलेगा।

HCL और Foxconn की यह रणनीतिक साझेदारी भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।

Post a Comment

0 Comments