मसूरी के केंपटी फॉल के पास आज एक गंभीर घटना सामने आई। पंजाब से मसूरी घूमने आए कुछ पर्यटकों ने स्कूल से लौट रही छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उनका समर्थन किया।
विवाद बढ़ने पर एक पर्यटक ने चाकू निकालकर एक स्थानीय युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि चारों आरोपी युवक जालंधर, पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। पुलिस ने इनमें से दो युवकों को मौके से ही हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। फरार युवकों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मसूरी जैसे शांत और पारिवारिक पर्यटन स्थल पर पर्यटकों द्वारा अश्लील हरकतें और पहाड़ी लोगों के साथ बदसलूकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
0 Comments